{"_id":"5c3f792ebdec227367365b0f","slug":"201547663662-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका की प्रियदर्शनी को भाया सहारनपुर का मिथुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका की प्रियदर्शनी को भाया सहारनपुर का मिथुन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मिथुन ने कुवैत में नौकरी की, श्रीलंका की युवती से प्यार हुआ और बन गए जीवन साथी। दुल्हन को साथ लेकर मिथुन अपने गांव पहुंचा, तो परिवार के लोगों ने विदेशी दुल्हन आने पर खूब स्वागत किया। परिवार की तरफ से बृहस्पतिवार को उनकी शादी की रस्म पूरी कराई जाएगी।
सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी मिथुन (32) पुत्र ओमपाल सिंह दो साल पूर्व कुवैत की एक कंपनी में बतौर ड्राइवर नौकरी करने लगा। मिथुन ने बताया कि वहां पर श्रीलंका के पिटीगल थाना गाल निवासी इनोका प्रियदर्शनी भी एक कंपनी में नौकरी करती थी और उसका परिवार भी वहीं पर रहता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया तथा दोनों ने शादी करने की ठान ली। युवती के परिजनों ने भी इस पर सहमति दे दी, जिसके बाद प्रियदर्शनी और मिथुन ने शादी कर ली। वहीं, सहारनपुर पहुंचने पर मिथुन और प्रियदर्शनी ने न्यू पटेलनगर स्थित आर्य समाज में पहुंचकर आर्य समाज के रीति अनुसार शादी करने के अनुमति मांगी और विवाह प्रमाणपत्र लिया। परिवार में मिथुन की मां मीमला, पिता ओमपाल, बहन रश्मि तथा दो भाई हैं, मिथुन सबसे बड़ा है। मिथुन ने बताया कि प्रियदर्शनी हिंदी समझ तो लेती है, लेकिन बोल नहीं पाती है।