फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गीता को जीवन में करना चाहिए आत्मसात: ज्ञानानंद

गीता को जीवन में करना चाहिए आत्मसात: ज्ञानानंद

Sun, 09 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गीता को जीवन में करना चाहिए आत्मसात: ज्ञानानंद
सहारनपुर। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता से जीवन का उद्धार संभव है। हमें गीता को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। बिना धार्मिक और सामाजिक हुए मनुष्य तरक्की नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में श्री कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम ध्वजारोहण महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास और समाजसेवी संजय कर्णवाल ने किया। मुख्य यजमान नीरज अग्रवाल ने श्रीमद्भागवत का पूजन कराया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हमें सुबह, दोपहर और शाम को पाठ कर गीता को आत्मसात करना चाहिए। वर्तमान में मनुष्य लगातार तनाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में गीता के श्लोक मानव का उद्घार करने के लिए आवश्यक है। आज विज्ञान जितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन बिना धार्मिक व सामाजिक हुए मानव आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हर मानव को गीता को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान भानू कर्णवाल, मुकेश मेहता, राजेश मेहता, रामा आनंद, रघुनाथ शर्मा, राजकुमार, गोपाल दास, पवन किनरा, अजय मलिक, मनमोहन भरतरी, प्रवीण अरोड़ा, राजकुुमार विज, संजय, रवि, अशोक पपनेजा, चंद्रशेखर, रोहित कोचर, राजेश, अशोक आहूजा, राजा नागपाल, भीम नारंग, मुकेश, अशोक बजाज, विक्की गुलाटी, राकेश किनरा, अनिल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आशीष मलिक मौजूद रहे। संचालन हरीश मुंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed