फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रणखंडी गांव से कैंसर से महिला की मौत, 37 पीड़ित

रणखंडी गांव से कैंसर से महिला की मौत, 37 पीड़ित

Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रणखंडी गांव से कैंसर से महिला की मौत, 37 पीड़ित
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। एक महीने में कैंसर से पांच लोगों की मौतों पर ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने प्रशासन से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रणखंडी की पछाया पट्टी निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी सुमंत्रा (55) के गले में कैंसर था। जिसकी दिल्ली एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुमंत्रा की मौत हो गई। शुक्रवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नवंबर माह में ही चंद्रपाल सिंह, बिजेंद्र, अजीत सिंह और शकुंतला की भी मौत कैंसर से हो चुकी है, जबकि करीब 37 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। कैंसर से गांव में लगातार हो रहीं मौतों से लोग डरे सहमे हैं। शिक्षक मनोज कुमार, छोटू राणा, प्रवीण कुमार, राजेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, मोहित, सागर राणा, नीरज और युद्धवीर सिंह ने बताया कि बीमारियां फैलने की सबसे बड़ी वजह प्रदूषित पानी है। गांव के निकट से गंदा नाला बह रहा है। जिससे हैंडपंपों का पानी भी पीने लायक नहीं रहा। गांव के लोग इसी पानी को पीकर कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed