{"_id":"5c0031f7bdec22419975adff","slug":"201543516663-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे कार्यकर्ता: सैयद शकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे कार्यकर्ता: सैयद शकील
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे कार्यकर्ता: सैयद शकील
सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक में नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने दावा किया कि जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे।
बृहस्पतिवार को मंडी समिति रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सैयद शकील अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता को लेकर नौ दिसंबर को लखनऊ में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के प्रभारी और अल्पसंख्यक सभा के मेरठ मंडल प्रभारी सलीम अंसारी ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के रैली में भाग लेने का दावा किया। हाफिज गुफरान अली, सिकंदर राणा, सलीम चौधरी, बाबर गाजी, शालिनी पांडेय, अजय शर्मा, अनवर साबरी, मुकेश रामगढ़, फारूक सलीम, राजकुमार सैनी आदि रहे। उधर, नूर बस्ती में महानगर इकाई की बैठक में महानगर अध्यक्ष इसरार चौधरी ने कहा कि लखनऊ रैली में नगर से 500 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप भी लगाया। अब्दुल कादिर, अनवर पहलवान, महबूब अब्बासी, नसीर, लाला, खालिक, अमीर अहमद, इनाम अंसारी, तसलीम राणा आदि रहे।