फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एआईएमपीएलबी के निकाहनामे को आगे बढ़ाए सुन्नी उलमा काउंसिल: उलमा

एआईएमपीएलबी के निकाहनामे को आगे बढ़ाए सुन्नी उलमा काउंसिल: उलमा

Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
एआईएमपीएलबी के निकाहनामे को आगे बढ़ाए सुन्नी उलमा काउंसिल: उलमा
देवबंद(सहारनपुर)। ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल द्वारा मॉडल निकाहनामा तैयार किए जाने के मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि कोई भी निकाहनामा तैयार किया जाता है तो उसमें बुनियादी चीजों को जगह दी जाती है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(एआईएमपीएलबी) ने जो निकाहनामा तैयार किया हुआ है उसी को आगे बढ़ाया जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन

अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि निकाह के वक्त औरत अपने तहाफ्फुज (हिफाजत) के लिए होने वाले शौहर के सामने कोई भी शर्त रख सकती है। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसे निकाहनामे में पहले से जगह दी गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जो मॉडल निकाहनामा तैयार किया हुआ है उसी के मुताबिक निकाह हो रहे हैं और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं। इसलिए ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल को चाहिए कि वह नये मॉडल निकाहनामा तैयार करने के बजाए पर्सनल लॉ बोर्ड के निकाहनामे को आगे बढ़ाए। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि कोई भी निकाहनामा तैयार किया जाता है तो उसमें बुनियादी चीजों को जगह देकर उनका खुले तौर पर जिक्र किया जाता है। कुछ शर्तें और पाबंदियां भी होती हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का मॉडल निकाहनामा पहले से तैयार है और उसमें महिला की हिफाजत को लेकर तमाम चीजों को लिखा गया है। जिसको सुनने, पढ़ने और बताने के बाद ही निकाह कराए जा रहे हैं। मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि जब पहले से निकाहनामा तैयार है तो फिर ऐसे में सुन्नी उलमा काउंसिल अपने निकाहनामे में क्या नया करने जा रही है। बता दें कि ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल मॉडल निकाहनामा तैयार कर रहा है। इसमें ऐसे प्रावधान किए जाएंगे जिससे तीन तलाक की नौबत न आए और पारिवारिक कलह के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इस निकाहनामे को तैयार करने में ऑल इंडिया मुस्लिम ख्वातिन बोर्ड, पर्सनल लॉ बोर्ड (महिला) और महिला शहर काजियों की राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed