{"_id":"5bec71b8bdec226956573217","slug":"201542222264-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली राज्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल का निर्णय लिया था।
बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली हड़ताल को महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के निर्देशानुसार स्थगित कर दिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने 13 नवंबर को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल से वार्ता की। इस संबंध में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से वार्ता की और मांगे पूरी करने के लिए समय की आवश्यकता महसूस की गई। इसी को देखते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, मंत्री मनमोहन सिंह, जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी, रमेश चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र जोशी, विजयपाल सिंह, तरुण भोला, धर्मेंद्र प्रधान, सुशील पुंडीर, अनिल शर्मा, सुधा रानी शर्मा, सोमपाल सिंह राणा, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रमोद बंसल, सोहपाल सिंह मौजूद रहे।