{"_id":"5beb1e4ebdec22693b0245c6","slug":"201542135374-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने कराई करीब साढे़ चार हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने कराई करीब साढे़ चार हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तहसील सदर की टीम ने मंगलवार को करीब साढे़ चार हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसमें गांव घोघरेकी में ग्राम समाज की करीब 2.453 हेक्टेयर भूमि और गांव सांवलपुर नवादा में तालाब की लगभग 2.136 हेक्टेयर जमीन शामिल है। टीम ने ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से कब्जा लिया है।
मंगलवार को तहसील सदर की टीम ने एंटी भूमाफिया अभियान के तहत क्षेत्र के दो गांवों में भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम सबसे पहले गांव घोघरेकी पहुंची। वहां पर ग्राम समाज की लगभग 2.453 हेक्टेयर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। इसके बाद टीम ने गांव सांवलपुर नवादा में पहुंचकर तालाब की करीब 2.136 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसमें कब्जाधारियों ने फसल की बुआई कर रखी थी। इस पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा लिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का एंटी भूमाफिया अभियान जारी रहेगा। इस दौरान तहसील सदर की टीम के साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहा।