{"_id":"5bdb4d3ebdec22697652af49","slug":"201541098814-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद खेतों में जलाई जा रही पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद खेतों में जलाई जा रही पराली
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने भले ही धान की फसल के अवशेष (पराली) को जलाने पर रोक लगा रखी है लेकिन क्षेत्र में किसान खेतों में पराली अभी भी जला रहे हैं। किसानों को मानना है कि अवशेष को जलाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।
विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत अधिकतर किसानों की धान की फसल की कटाई मशीनों से होने के चलते खेतों में उसके अवशेष पराली के रूप में भारी मात्रा में एकत्र होने लगी है। किसान खेतोें में पराली को जला भी रहे हैं। किसानों का मानना है कि अवशेष को जलाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। बिना अवशेष जलाए खेतों की जुताई संभव नहीं है। किसी भी विभाग द्वारा अवशेष का अन्यत्र उपयोग किये जाने की उन्हें आज तक जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते वे पहले से ही धान एवं गन्ने की फसल के अवशेष जलाते आ रहे हैं। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि डीएम की तरफ से गठित समिति द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। यदि कोई किसान पराली खेत में जलाता पाया जाता है तो उस पर जुर्माने का प्रावधान है।