{"_id":"5baa837b867a557fef6f8c2f","slug":"201537901435-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से मोपेड सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से मोपेड सवार किशोर की मौत
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पोते की मौत, दादा घायल
सहारनपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दादा के साथ मोपेड पर सवार होकर जा रहे कक्षा छह का छात्र कैंटर की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई जबकि दादा घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम और कार्रवाई के ही किशोर का शव अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम मेघ छप्पर निवासी राम (12) पुत्र अमित सिंह मानकमऊ स्थित अमर शहीद पब्लिक स्कूल का कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार को दोपहर में स्कूल की छुट्टी के होने के बाद उसका दादा सतपाल उसे मोपेड पर बैठाकर घर ले जा रहा था। जब वह अंबाला रोड पर बड़ी नहर के पास पहुंचे तभी अचानक मोपेड असंतुलित होकर गिर पड़ी। उसी समय राम तेज गति से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गया। इससे दादा-पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राम को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही छात्र के परिवार में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे के समय मृतक छात्र का दादा सतपाल नशे में था और उससे मोपेड गिर जाने पर कोई अज्ञात वाहन की चपेट में छात्र आ गया। इससे छात्र की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।