{"_id":"5b689a604f1c1b827d8b6fcd","slug":"201533581920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती नदियां उफान पर, मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती नदियां उफान पर, मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नदियां उफान पर, मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरा
बेहट (सहारनपुर)। सोमवार रात लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली नदियां रात भर उफान पर रहीं। इससे नदियों से घिरे गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। उधर, मिर्जापुर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का मकान ढ़ह गया। पीड़ित परिवार ने रात भर पड़ोसी के मकान में शरण ली।
रविवार शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। रात भर बारिश होती रही। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शिवालिक पहाडिय़ों से निकलने वाली बरसाती नदियों में रात करीब नौ बजे पानी आ गया। इससे नदियों से शाहपुर, हुसैन मलकपुर, जसमोर, पठानपुरा, जैतपुर खुर्द, जैतपुर कलां, बाकरपुर आदि दर्जनों गांवों का तहसील एवं जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया। मिर्जापुर में आधी रात के समय इमरान पुत्र हनीफ का कच्चा मकान ढह गया। इमरान और उसके परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ली। उसका घरेलू सामान भी बारिश के पानी में भीगने से खराब हो गया। मिर्जापुर में गई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। उधर, हुसैन मलकपुर एवं शाहपुर गांव की आधी बस्ती भी जलमग्न रही।