{"_id":"5b65fed04f1c1b31388b4c08","slug":"201533411024-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन अपनाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन अपनाने की सलाह
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मेलन में परिवार नियोजन अपनाने की सलाह
सहारनपुर। मिशन परिवार विकास को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से धर्म गुरुओं का सम्मेलन कराया गया। इसमें धर्म गुरुओं ने परिवार के विकास को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। विभागीय अधिकारियों ने जन साधारण से जुड़ी योजनाओं में सहयोग का अनुरोध धर्म गुरुओं से किया।
अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने सभी समाज के लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करने की अपील धर्म गुरुओं से की। परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ. वीएस पुडीर ने परिवार नियोजन के नए अंतरा इंजेक्शन और छाया गर्भ निरोधक गोलियों के बारे में जानकारी दी। मौलवी फरीद ने प्रत्येक माता-पिता से अपने बच्चों की सेहत के लिए जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा प्रदाताओं और प्रेरकों को महापौर संजीव वालिया के हाथों सम्मानित किया गया। सरसावा और नागल की टीमों को अंतरा इंजेक्शन लगाने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विजय जिंदल, सइद सिद्दीकी, जमीर अनवर आदि मौजूद रहे।