{"_id":"5b5cc7444f1c1b572f8b70d3","slug":"201532806980-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ध्वस्त हुआ देहरादून हाइवे, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ध्वस्त हुआ देहरादून हाइवे, जाम लगा
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से ध्वस्त हुआ देहरादून हाइवे, जाम लगा
सहारनपुर। तीन दिन लगातार हुई बारिश के बीच भारी वाहनों के चलने से देहरादून हाइवे में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार की शाम गड्डों की वजह से हाइवे पर जाम लगा रहा। इतना ही नहीं, इसी मार्ग से कांवड़ियों को गुजरना है। ऐसे में कांवड़ियों की राह मुश्किल होना लाजिमी है।
देहरादून हाइवे वर्षों से जर्जर पड़ा है। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। मगर प्रशासन अभी तक हाइवे को दुरुस्त नहीं कर सका है। बृहस्पतिवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश और भारी वाहनों के चलने की वजह से हाइवे के गड्ढे और गहरे हो गए हैं। सड़क की बजरियां उखड़कर सड़क पर फैली हैं। सड़क टूटी होने की वजह से शनिवार की शाम वाहनों की कतार लग गई। उधर, शहर के अन्य मार्ग भी बारिश की वजह से जर्जर हो चुके हैं। नई बनी सड़कों की बजरी भी उखड़कर बाहर आ गई है। गली और मोहल्लों की सड़कों की भी हालत खराब है।