{"_id":"5b2560a34f1c1b614d8b6b25","slug":"201529176227-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठता और छवि के हिसाब से होगी इंस्पेक्टरों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठता और छवि के हिसाब से होगी इंस्पेक्टरों की तैनाती
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठता और छवि के हिसाब से होगी इंस्पेक्टरों की तैनाती
सहारनपुर। कोतवाली में प्रभारी समेत चार इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है। पोस्टिंग में वरिष्ठता और साफ छवि को प्रमुख आधार रखा गया है। शनिवार को एसएसपी ने इंस्पेक्टरों के रिकार्ड का अवलोकन किया। सहारनपुर जिले में एक-दो दिन में निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हो सकता है।
शासन ने निरीक्षकों की संख्या के मद्देनजर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक समेत चार इंस्पेक्टरों की तैनाती के आदेश दिए थे। तीन अतिरिक्त प्रभारी इंस्पेक्टरों पर प्रशासन, अपराध और कानून व्यवस्था का प्रभार रहेगा। जिले स्तर पर इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 22 थाने है, जिनमें दस के करीब कोतवाली है। कई ऐसे थाने भी है, जहां संवेदनशीलता के लिहाज से इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुुताबिक इंस्पेक्टरों की तैनाती वरिष्ठता और चरित्र पंजिका के हिसाब से होगी, ताकि किसी को उंगली उठाने का मौका ना मिल सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने निरीक्षकों के रिकार्ड तलब कर उनका अवलोकन किया है, ताकि पारदर्शी तरीके से तैनाती की जा सके। सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में प्रत्येक कोतवाली में चार निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।