फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिन्ना को लेकर बरेली से जारी फतवे का देवबंदी उलमा ने किया समर्थन

जिन्ना को लेकर बरेली से जारी फतवे का देवबंदी उलमा ने किया समर्थन

Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिन्ना को लेकर बरेली से जारी फतवे का देवबंदी उलमा ने किया समर्थन
जिन्ना को लेकर बरेली से जारी फतवे का
विज्ञापन

देवबंदी उलमा ने किया समर्थन
देवबंद(सहारनपुर)। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ हाल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जिन्ना की तस्वीर को लेकर बरेलवी उलमा की ओर से जारी फतवे का देवबंदी उलमा ने समर्थन करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म मेँ तस्वीरें खिंचवाना और उन्हें लगाना सरासर हराम है। केवल जरूरत पड़ने पर ही इसकी इजाजत दी गई है।

नायब शहर काजी मौलाना मुफ्ती अजफर हुसैन ने कहा की इस्लाम धर्म के अनुसार तस्वीर खिंचना खिंचवाना घर के अंदर या कहीं भी लगाना नाजायज और गलत है। तस्वीर घरों में बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। सरकार ने जिन दस्तावेजों जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड या पहचान पत्र के लिए तस्वीर लगाना लाजिमी करार दिया है केवल उन चीजों में लगाने के लिए फोटो उतरवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में जिन्ना की जो तस्वीर लगी है वह बिल्कुल नाजायज है। अगर हम पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी से कहें कि वह अपनी यूनिवर्सिटी में और वहां की सरकार चौराहे पर गांधी जी की तस्वीर लगाएं क्योंकि हम उनको महापुरुष मानते हैं तो क्या पाकिस्तान इस बात को मान लेगा। इसलिए हम बरेली से जारी फतवे का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed