फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली की बढ़ी कीमतों ने गरीब व किसानों की कमर तोड़ी

बिजली की बढ़ी कीमतों ने गरीब व किसानों की कमर तोड़ी

Sat, 28 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी कीमतों ने गरीब व किसानों की कमर तोड़ी
बिजली की बढ़ी दरों पर रोष जताया
विज्ञापन

देवबंद। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर किसान व गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक में धीरज चौधरी ने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार ने 14 दिन में भुगतान कराने का वादा किया था। गन्ना भुगतान तो दूर गन्ना पर्चियों के लिए भी किसान मिलों व सोसाइटी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गेहूं क्रय केंद्रों पर भी किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि किसान समस्याओं को लेकर 3 मई को एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। यदि मांगे पूरा नहीं हुई तो 4 जून को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पश्चिम प्रदेश के सचिव चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि कैराना उपचुनाव में रालोद के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगा। संचालन जाहिद हसन ने किया। इस मौके पर सतपाल वर्मा, भूपेश्वर त्यागी, रजनीश चौहान, भूरा मलिक, रमेश चौहान, अशोक चौधरी, महावीर सैनी, मौ. इस्लाम, मनोज वर्मा, अनिल सैनी, अमरीश, सऊद खान, मोहर सिंह, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed