{"_id":"5ad0fdef4f1c1b54098b4672","slug":"201523645935-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में गन्ना डालते वक्त किसान चेन पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में गन्ना डालते वक्त किसान चेन पर गिरा, मौत
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शेरमऊ चीनी मिल्स में चेन पर ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना उडे़लते हुए एक किसान गन्ना चेन पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसान की मौत के बाद चीनी मिल में अफरातफरी मच गई। मिल को बंद कर शव को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। उधर, इस मामले को लेकर भाकियू अंबावत गुट के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मृतक किसान को 50 लाख का मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
शेरमऊ चीनी मिल्स में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे गांव जुखेड़ी निवासी 53 वर्षीय रमेश चौधरी अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर गया था। जब वह चेन पर गन्ना डाल रहा था तो वह अपना संतुलन खो बैठा और गन्ने के साथ ही चेन पर जा गिरा जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए और गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत को लेकर शुक्रवार को भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतक किसान को 50 लाख मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में जसबीर सिंह, चौधरी तकी राम, सुरेश कुमार, सत्यपाल सिंह, रफल सिंह, सुरेश तोमर, भूपेंद्र सिंह, भानू प्रताप, जोनी, राहुल पंवार आदि रहे।