{"_id":"5ace5eb34f1c1b1a3d8b4a29","slug":"201523474099-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की चेन में गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल की चेन में गिरने से किसान की मौत
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शेरमऊ शुगर मिल की चेन में गिरकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव जुखेड़ी निवासी 55 वर्षीय किसान रमेश बुधवार शाम शेरमऊ मिल में गन्ना लेकर गया था। जब उसकी बारी आई तो वह गन्ने की रस्सी खोलने लगा। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चेन के ऊपर जा गिरा, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए हादसे अफरा तफरी मच गई। अन्य किसानों और मिलकर्मियों ने घायल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए।