फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधवा पेंशन में प्रथम स्थान पर सहारनपुर

विधवा पेंशन में प्रथम स्थान पर सहारनपुर

Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विधवा पेंशन में प्रथम स्थान पर सहारनपुर
सहारनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन दिए जाने की योजना में सहारनपुर प्रथम स्थान पर है। जनपद में सर्वाधिक महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं। विधवा महिलाओं को पहचान पत्र दिए जाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर उन्हें गंभीर बीमारी में मुफ्त ईलाज मिलेगा।
विज्ञापन

पेंशन दिए जाने की योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में जनपद की बीस हजार 302 महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही थी, जिन महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही थी, उनको पेंशन दिए जाने के लिए शासन ने निर्देश दिए थे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या 29 हजार हो गई। सीडीओ संजीव रंजन ने बताया कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक विधवा पेंशन जनपद सहारनपुर में महिलाओं को मिल रही है। प्रदेश स्तर पर इसकी समीक्षा हुई तो सहारनपुर प्रथम स्थान पर रहा। वर्तमान में विधवा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं का आधार कार्ड, मोबाइल फोन नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहचान पत्र बनए जाने का अभियान चल रहा है। तहसीलों, विकास खंडों और निकायों में प्रत्येक बुधवार को शिविर लगाए जा रहे हैं, जिन महिलाओं को पहचान पत्र बन जाएगा, उन्हें रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत गंभीर बीमारी में मुफ्त ईलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed