फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोर्ट रोड के नाले से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

कोर्ट रोड के नाले से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड के नाले से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
कोर्ट रोड के नाले से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। कोर्ट रोड पर दोनों साइड में फुटपाथ बनाया जाना है। फुटपाथ नाले के ऊपर बनाए जाएंगे। ऐसे में नगर निगम ने मंगलवार से नाले के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने और नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया। नाले से अतिक्रमण हटाने का काम साप्ताहिक बंदी के दिन शुरू करने से दुकानदारों और लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई।

स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद नगर निगम ने शहर में जन सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन्हीं में से एक काम कोर्ट रोड पर फुटपाथ का बनाया जाना है। जिसका मकसद न केवल पद यात्रियों को सुविधा देना है, बल्कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए जाने वाले अतिक्रमण को भी रोकना है। नगर निगम दोनों ओर बने नाले को दोबारा बनवाकर सड़क से ऊंचा कराकर उसपर ढक्कन रख फुटपाथ बनाएगा। पिछले करीब 15 दिन से कोर्ट रोड की एक साइड पर ढक्कन बनाने का काम चल रहा है। मंगलवार से नगर निगम ने नाले पर हुए पक्के अतिक्रमण को मशीन के द्वारा हटाया। साथ ही नाले की सफाई का काम कराया। नाले से निकाला जा रहा कचरा और ईंटें सड़क पर फैली हैं। चूंकि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रही। ऐसे में दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed