{"_id":"5aca6c174f1c1b676b8b4791","slug":"201523215383-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया
देवबंद (सहारनपुर)। शिरोमणि गुरू रविदास महाराज योगाश्रम सैनपुर के योगी महाराज ने भक्तों को गुरू रविदास महाराज की कथा का रसपान कराया। कहा कि कथा सुनने के बाद अगर घर में सुख शांति नहीं मिलती तो उसका कारण नशाखोरी हो सकता है। कार्यक्रम में नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया गया।
रविवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में गुरू रविदास अमर कथा की अमृत वर्षा करते हुए योगी महाराज ने कहा कि मेहनत से कार्य न करना या फिर आय से अधिक खर्च करना भी दुख का कारण है। उन्होंने कहा कि दुखों का कारण नशाखोरी एवं मांस मदिरा है। इसलिए नशाखोरी से दूर रहें। योगी महाराज ने कहा कि गंगा सत्संग रूपी है जो हमारे तन-मन का साफ करती है। छल कपट की गंगा में नहाने से व्यक्ति सभी सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु का ज्ञान किसी देवी देवता का निरादर करना नहीं बताता है। बल्कि आपस में भाईचारा सिखाता है। अगर मुक्ति पानी है तो द्वेष छोड़कर प्रेमभाव को अपनाया जाए।
बसपा के विधानसभा प्रभारी नवीन खटाना ने कहा कि गुरु रविदास का ज्ञान सच्चा ज्ञान है जो हमें पाखंड से दूर रहने का ज्ञान देता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मेला चेयरमैन सुधा गांधी व बबलू कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अजय गांधी, नाहर सिंह, केशव दास, रणवीर दास, जसबीर दास, कृष्णदास, राजपाल कर्णवाल, संतोष दास, अजय बौद्ध, राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह, डा. सुभाष चंद्रा, शिवकुमार, अभय डालियान, डा. कुलदीप, जितेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार और विश्वास प्रधान आदि मौजूद रहे।