{"_id":"5ac7c7f44f1c1bc6618b5e16","slug":"201523042292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की नापतौल आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की नापतौल आरंभ
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश शुरू
देवबंद। लोक निर्माण विभाग द्वारा गगन सिनेमा के सामने दुकानों के बाहर पड़ी जमीन के दावे को लेकर शुरू हुए विवाद में शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकारियों ने इस जगह की पैमाइश कराई। कुछ दुकानदारों के हाईकोर्ट में जाने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
इससे पहले तहसीलदार परमानंद झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एपको, उपशा और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समाजसेवी अशोक गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गगन सिनेमा के सामने आधा दर्जन से अधिक दुकानदार लंबे समय से कारोबार करते आ रहे हैं। उनके पास जमीन से संबंधित पक्के कागजात भी हैं। जिन दुकानों का यह मामला है, वह मंदिर की है। आरोप है कि हाईवे का निर्माण कर रही एपको और उपशा कंपनी उनकी दुकानों के बाहर पड़ी जगह का अधिग्रहण करना चाहती है जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग इस जगह को अपना बता रहा है।
बता दें कि इसी प्रकरण में दुकानदार सोनिया, महेंद्र कुमार, आलोक कुमार, प्रदीप गर्ग और नवीन मित्तल हाईकोर्ट चले गए थे। इस पर अदालत ने जिलाधिकारी को जगह का पूरा ब्यौरा मय कागजों के रिपोर्ट बनाकर देने को कहा है। डीएम ने एसडीएम को मामले का संज्ञान लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। एसडीएम रामविलास यादव के निर्देश पर तहसीलदार की अध्यक्षता में बैठक हुई और इसके साथ ही जमीन की पैमाइश शुरू कर दी गई है।