फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंबेडकर जयंती की शोभायात्राओं की अनुमति को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट

अंबेडकर जयंती की शोभायात्राओं की अनुमति को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती की शोभायात्राओं की अनुमति को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट
आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। अभी तक एक भी शोभायात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जबकि अनुमति के लिए दस से अधिक आवेदन पत्र नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंच चुके हैं।
सहारनपुर में हिंसा की शुरुआत 20 अप्रैल को ग्राम सड़क दूधली में बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुई। गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक इलाके से शोभायात्रा को नहीं निकलने दिया। जिस पर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, आगजनी की गई और गोलियां भी चलीं। जिसमें भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर समेत भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे। सड़क दूधली के बाद भाजपा नेताओं के साथ समर्थकों ने एसएसपी आवास पर पहुंचकर हंगामा किया। वहां तोड़फोड़ भी की गई। जिसके चलते सांसद से लेकर नगर अध्यक्ष तक सभी भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। इस बार अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्राओं पर अनुमति को लेकर अधिकारी बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में 10 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। लेकिन अभी तक एक पर भी अनुमति नहीं दी गई है। संत रविदास छात्रावास में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम मनाए जाने की अनुमति के लिए सबसे पहले प्रार्थना पत्र पहुंचा। बताया जा रहा है कि सड़क दूधली में भी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

---------
--। बिना अनुमति के निकाली गई थी शोभायात्रा
पिछले वर्ष सड़क दूधली में शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। बाद में जब शोभायात्रा निकाली जाने लगी और सांसद, विधायक तथा भाजपा के अन्य नेता पहुंच गए तो पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षा में पहुंचना पड़ा। लेकिन निर्धारित रूट की बजाय मुस्लिम मोहल्लों से होकर आंबेडकर जयंती निकालने की जिद पर बवाल खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
--। नहीं दी गई किसी को अनुमति
बाबा साहब डाक्टर भीम राव आंबेडकर कार्यक्रम एवं शोभायात्रा की अनुमति के लिए अनेक आवेदन आए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी आवेदन पर अनुमति नहीं दी गई है। इस बारे में पुलिस और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
--। राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed