{"_id":"5abe83424f1c1bb5618b48cf","slug":"201522434882-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाई मेले में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाई मेले में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। गांव लखनौती में शुक्रवार को तीन दिवसीय महामाई देवी मेला संगीनों के साए में शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन कोतवाली इंचार्ज ने फीता काटकर किया।
बता दें कि गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में महामाई देवी का प्राचीन सिद्धपीठ देवी मंदिर है। मंदिर पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इसे लेकर पिछले कईं वर्षों से मेले और मंदिर की दो कमेटियों के लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। इस वर्ष भी माता महामाई देवी ट्रस्ट की ओर से राकेश कुमार गुप्ता और शिव मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से रजनीश कुमार ने मेले के आयोजन के लिए एसडीएम नकुड़ को प्रार्थना पत्र देकर मेला प्रबंधन के लिए अनुमति मांगी थी। एसडीएम ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी थी, लेकिन पुलिस की ओर से किसी भी पक्ष की जांच आख्या नही दी गई। इसके बाद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने मेला संचालन के लिए आठ-आठ ग्रामीणों की 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। शुक्रवार को कोतवाली इंचार्ज संजीव कुमार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। प्रशासन की ओर से मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस अवसर पर मेला प्रबंधक कमेटी के सदस्य सतीश कुमार, महेंद्र सिंह, मेवा सिंह, रामकुमार, डा मामचंद, ऋषिपाल सिंह, जगदीश कुमार, लखदीप सिंह, चैधरी राज सिंह, मोनू कुमार, पूर्ण सिंह, पूनाराम, सुरेश चैधरी, मांगेराम मोघा, सुरेंद्र कश्यप, नीरज रोहिला मौजूद रहे।