{"_id":"5ab3fbdf4f1c1b00768b71d5","slug":"201521744863-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेला कालोनी वासियों ने एडीएम ई को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेला कालोनी वासियों ने एडीएम ई को ज्ञापन सौंपा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कमेला कालोनी की आसरा योजना के तहत आवंटित आवासों में बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने से नाराज कालोनी वासियों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें बिजली के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कमेला कालोनी की आसरा योजना के तहत आवंटित 48 आवासों में रहने वाले लोगों ने कहा कि इन आवासों में आज तक भी बिजली के कनेक्शन नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए तमाम आवंटी पिछले काफी दिनों से विद्युत निगम के अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। इस बारे में नगरायुक्त भी विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को बिजली कनेक्शन देने के लिए लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने के चलते यहां के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से जल्द ही विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग की। इस दौरान पार्षद मो. शाहिद, किश्वर जहां, सईदा, अहमद अली, फातमा, चांद बानो, जाहिदा, मसरूख, सलमा, तहजीब, शगुफ्ता, तसलीम आदि मौजूद रहे।