{"_id":"5a9d8f9e4f1c1b21308b4e89","slug":"201520275358-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हाउस टैैक्स में अनियमितता और वृद्धि के विरोध में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई ने महापौर संजीव वालिया को पांच सूूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर व्यापारियों और भवन स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि हाउस टैक्स की वर्तमान दरों को कम करते हुए सर्वे में भी पारदर्शिता अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लाइसेंस फीस में भी सौ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है जो पूर्णतया अनुचित है। नगर निगम को बुनियादी सुविधाओं को भी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के ट्रकों में क्षमता से अधिक कूड़ा भरकर ले जाया जाता है जिससे पूरे रास्ते में गंदगी फैल जाती है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर मेयर संजीव वालिया ने बताया कि कर निर्धारण के लिये 7 लोगों की कमेटी बनाई गई है। यह एक माह में अन्य जनपदों से कर की दरों की जानकारी लेगी। इसके आधार पर टैक्स को तर्कसंगत बनाते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नीरज जैन, राजीव मदान, पुनीत चौहान, सुरेन्द्र अरोड़ा, राजकुमार नरुला, अशोक नारंग, अनिल गुप्ता, दीपक कंसल, जसबीर सिंह बत्रा, मुरली खन्ना, अरविन्द शाह, यशपाल डाबरा, अभिषेक सोढ़ी, दीपक मल्होत्रा, सुंदर सैनी, पवन सिंह, कृष्णपाल आदि रहे।