{"_id":"5a9839b44f1c1b75718b4d37","slug":"201519925684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रेलवे का तोहफा, दो स्पेशल ट्रेनें चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रेलवे का तोहफा, दो स्पेशल ट्रेनें चलीं
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर रेलवे का तोहफा, दो स्पेशल ट्रेनें चलीं
सहारनपुर। होली पर रेलवे ने सहारनपुर के लोगों को तोहफा दिया है। रेलवे ने सहारनपुर से होकर जाने वाली दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। ये ट्रेनें सहरसा से अंबाला तथा अंबाला से सहारनपुर एवं दरभंगा से अंबाला और अंबाला से सहरसा के लिए चलेगी।
होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत चार मार्च से की जा रही है। सहारनपुर में पहली ट्रेन 5 मार्च को पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 5533- 5534 सहरसा से चार मार्च को चलेगी जो बरेली-मुरादाबाद के रास्ते सहारनपुर होते हुए अंबाला जाएगी। सहारनपुर में यह ट्रेन पांच मार्च को रात 10.35 बजे पहुंचेगी। इसका यहां 10 मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद अंबाला के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला से छह मार्च को चलेगी। यह ट्रेन इसी दिन सुबह 04.35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 10 मिनट रुककर ट्रेन सहरसा के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार यही ट्रेन आठ मार्च को चलेगी और नौ मार्च को सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 10 मार्च को अंबाला से चलेगी।
दूसरी ट्रेन संख्या 05541-42 दरभंगा-अंबाला छह मार्च और 10 मार्च को दरभंगा से चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर में सात मार्च एवं 11 मार्च को पहुंचेगी। इसका पहुंचने का समय भी रात 10.35 बजे रहेगा। वापसी में अंबाला से यह ट्रेन आठ और 12 मार्च को चलेगी। होली के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए दोनों ट्रेनों से काफी सुविधा रहेगी। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि रेलवे ने होली स्पेशल दो ट्रेनें चलाई है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।