{"_id":"5a7b4d464f1c1ba3268b8e79","slug":"201518030150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने को आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने को आगे आएं
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के टीबी सेनोटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, आकांक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों और नागरिक सुरक्षा वार्डनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल 42 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर का शुभारंभ कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला पीके पांडेय भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई विकार नहीं आता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर चिकित्सक की सलाह से रक्तदान कर सकता है। नागरिक सुरक्षा डिप्टी चीफ वार्डन मोहम्मद आलम और स्टाफ ऑफिसर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं। अपर आयुक्त डॉ. आभा गुप्ता, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह, तहसीलदार सदर प्रीति, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी आदि ने भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. हंसराज सैनी, अनिल शर्मा, नदीम अख्तर, अनिल भारद्वाज, चंद्रबोस राणा, अशोक सैनी, सपना ठाकुर, राकेश जैन, सितारा इदरीसी, नीना शर्मा, देव कुमार, उमाशंकर सिंह नेगी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।