{"_id":"5a638d0e4f1c1b91268b56f5","slug":"201516473614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जानो प्रतियोगिता में विवेकानंद समूह को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को जानो प्रतियोगिता में विवेकानंद समूह को मिला प्रथम स्थान
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। सहारनपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सारंग के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विवेकानंद समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कॉलेज के सात समूहों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों से भारत की भौगोलिक, राजनीतिक, साहित्यिक, पौराणिक विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गये। सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देकर विवेकानंद समूह ने प्रथम, आजाद समूह ने द्वितीय तथा राजेंद्र प्रसाद समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा प्रश्नों के उत्तर देकर राधेश्याम ने पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरित करते हुए कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रतियोगी छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर दिए है, वह इनकी योग्यता को दर्शाता है। छात्रों को स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामान्य ज्ञान आदि में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक पदम कुमार ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 21 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र विशाल सैनी, अंकिता, मिस्बाह, राधेश्याम, महकारा, निहाल त्यागी, दानिश, अमनदीप, निकिता, शिराज, अमित, नैन्सी आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, सुनील कुमार, बिजेंद्र सिंह, शिवकुमार, विनोद कुमार, प्रिंस काम्बोज आदि रहे।