{"_id":"5a638b284f1c1b81268b5738","slug":"201516473128-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी, ई-वे बिल की समस्याओं पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी, ई-वे बिल की समस्याओं पर रोष जताया
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी, ई-वे बिल की समस्याओं पर रोष जताया
सहारनपुर। व्यापार मंडलों की बैठक में जीएसटी से संबंधित समस्याओं, नगर निगम की दुकानों के किराए में बेतहाशा बढ़ोत्तरी और ई-वे बिल से पैदा हुई परेशानियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उत्तराखंड के व्यापारी प्रकाश पांडे द्वारा की गई आत्महत्या पर शोक व्यक्त किया गया।
शनिवार को चकराता रोड स्थित सभागार में हुई बैठक में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि व्यापारी टैक्स देकर सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। लेकिन आज व्यापारी पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी जैसे फरमानों से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने के बाद ई-वे बिल की कोई प्रासंगिकता नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। आशीष कुमार वैश्य, शाहिद अंसारी, हरपाल वर्मा, नवनीत गोयल, आशीष प्रकाश गुप्ता, टिंकू अरोड़ा, दानिश काजमी, सचिन गुप्ता, अनुज गुप्ता, अशोक वर्मा, यशपाल बब्बर, विजय गुप्ता, नितिन गर्ग, राजीव अग्रवाल आदि रहे।