{"_id":"5a5e3f614f1c1b80268b4bf4","slug":"201516126049-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अमिता सैनी ने की सूक्ष्म जीवाणु की खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अमिता सैनी ने की सूक्ष्म जीवाणु की खोज
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी डा. अमिता सैनी ने एग्रीकल्चर बायोटेक विषय पर शोध करके फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्हें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की मौजूदगी में पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि परिवार के साथ ही नगर वासी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की मौजूदगी में चेयरमैन चित्रा पुरोहित ने अमिता सैनी को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया। डा. अमिता सैनी चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. एस आर सैनी के भतीजे डा. अनिल सैनी की धर्मपत्नी हैं। डा. अमिता सैनी ने बताया की उन्होंने कृषि क्षेत्र में फसलों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में अति उपयोगी ऐसे सूक्ष्म जीवाणु की खोज की जो कि जैव उर्वरक की तरह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि लगातार घटती कृषि भूमि और बढ़ती जनसंख्या को लेकर वैज्ञानिकों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए उन्होंनेे अपने मन में कृषि क्षेत्र में बेहतर करने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं को ध्यान में रखकर उन्होंने इस कठिन विषय को चुना। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने परिवार, माता-पिता एवं गाइड प्रो. ज्योति सक्सेना और प्रो. वीणा गर्ग दिया है। उन्होंने कहा कि वह देश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अकिंचन सहयोग प्रदान करना चाहती है। विधायक प्रदीप चौधरी, आल इंडिया सैनी समाज के प्रदेशाध्यक्ष डा. ओमपाल सैनी, दृष्टि एक प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अमित गर्ग, सैनी विकास समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम सैनी, डा. मनोज जैन, सुमित्रा सैनी आईटीआई के डा. काशीराम सैनी एवं प्रबंधक धूमसिंह सैनी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद गर्ग, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रवण शर्मा, सभासद नीरज अग्रवाल, ऊषा गर्ग, अरविंद कपूर, प्रमोद गोयल, डा. अरुण शर्मा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं ।