{"_id":"5a3aadaa4f1c1b1f168b46e4","slug":"201513794986-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर चीनी मिल अधिकारियों से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर चीनी मिल अधिकारियों से मिले किसान
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर चीनी मिल अधिकारियों से मिले किसान
देवबंद (सहारनपुर)। चीनी मिल द्वारा कम इंडेंट जारी करने, गन्ना माफियाओं पर लगाम कसने तथा सभी प्रजातियों का गन्ना खरीदने समेत अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को किसान गन्ना अधिकारियों से मिले। किसानों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
किसान नेता रणबीर सिंह व भाजपा नेता अनिल सिंह प्रमुख के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना समिति के विशेष सचिव एके शुक्ला का घेराव किया। किसान उन्हें साथ लेकर चीनी मिल के गन्ना भवन में पहुंचे। जहां गन्ना महाप्रबंधक अनिल त्यागी के समक्ष किसानों ने अपने समस्याएं रखी। किसानों ने बताया कि चीनी मिल के गेट पर 25 हजार कुंतल व क्रय केंद्रों पर 32 हजार कुंतल इंडेंट काटा जा रहा है। मिल गेट के इंडेंट को बढ़ाकर 52 हजार कुंतल किया जाए। किसानों ने कहा कि कुछ गन्ना माफिया भोले-भाले किसानों से पर्ची लेकर बाहरी गन्ना खरीद रहे हैं। ऐसे गन्ना माफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरे किसानों को समय से पर्ची नहीं मिल रही है जिस कारण उनका गन्ना खेतों में खड़ा होने के कारण वह गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। गन्ना महाप्रबंधक अनिल त्यागी ने किसान प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिलाया।
अनिल त्यागी, केहर सिंह, डा. मामचंद, कल्याण सिंह, सिकंदर, अनिल शर्मा, राकेश त्यागी, सत्यकुमार, हनी पुंडीर, रॉकी राणा, शिवकुमार सिंह, ओमबीर सिंह, करेशन कुमार, जयपाल सिंह, ब्रिजेश कुमार, भगत सिंह, सोराज सिंह, नीटू गर्ग आदि मौजूद रहे।