{"_id":"5a3024c04f1c1b6a678c1665","slug":"201513104576-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
तीतरों (सहारनपुर)। रोडवेज बस और बाइक की टक्कर से दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गया।
गांव लखनौती निवासी सूर्य कुमार बाइक से अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में जा रहा था। वह तीतरों थाने के बराबर में पेट्रोल पंप से तेल लेने के लिए मुड़ रहा था। तभी जलालाबाद की ओर से तेजी से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय बस चालक बस में लगे टेपरिकार्डर को सेट करने में व्यस्त था। चालक की लापरवाही के चलते बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक ने गाड़ी को और तेज दौड़ा दिया। हादसे में चार वर्षीय सतेंद्र कुमार, महिला उर्मिला और सोनिया घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।