फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बना राष्ट्रीय राजमार्ग-709 बी

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बना राष्ट्रीय राजमार्ग-709 बी

Fri, 24 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बना राष्ट्रीय राजमार्ग-709 बी
सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री राज्य राजमार्ग-57 को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है। राज्य राजमार्ग-57 अब राष्ट्रीय राजमार्ग-709 बी नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद दिल्ली-यमुनोत्री राजामार्ग के निर्माण की उम्मीद जगी हैं।
विज्ञापन

राज्य राजमार्ग-57 दिल्ली-यमुनोत्री के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की प्रक्रिया लगभग दो साल से चल रही थी। 2015 में इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति दे दी गई। तभी से इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया अब दिल्ली, लोनी, बागपत, बड़ौत और शामली होकर सहारनपुर होते हुए यमुनोत्री तक हाईवे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया एवं सड़क परिवहन मंत्री से कई बार मुलाकात के बाद इस राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराया जा सका है। इसका निर्माण जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार से नहीं मिल सकी थी अनापत्ति
वर्ष 2015 में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में पेरीफेरल हाईवे के उद्घाटन के समय इसको राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। 2016 में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगा था। लेकिन अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिल सका था। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फिर से राज्य राजमार्ग-57 को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए शासन को 31 मार्च 2017 को फिर से प्रस्ताव भेजा। जिस पर प्रदेश सरकार ने 9 नवंबर को केंद्र सरकार को अनापत्ति भेज दी।
2011 से लटका हुआ है निर्माण
दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग का निर्माण के लिए सितंबर 2011 में बसपा शासन में 1781 करोड़ रुपये का एसईडब्लू को ठेका दिया गया था। लेकिन उसके कुछ ही माह बाद चुनाव शुरू हो गए और प्रदेश में सरकार बदल गई। निर्माण कंपनी ने निर्माण कार्य में हीला हवाली कर दी, जिससे बजट बढ़ता चला गया। कंपनी ने बजट को रिवाइज कराने के लिए कोर्ट तक चक्कर लगाए। लेकिन बजट संशोधित नहीं हो सका। जिस पर निर्माण कंपनी ने काम नहीं किया। हाईवे के शुरुआत में एक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया था, जो बीच में ही छोड़ दिया गया।
। चल रही है घोटालों की जांच
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण में की गई अनियमितताएं एवं मुआवजा संबंधी गबन के मामला भी प्रकाश में आया। जिस पर केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी। फिलहाल जांच चल रही है। जिसमें कुछ अधिकारियों के फंसने की भी संभावना जताई जा रही है।

हस्तांतरित होने के बाद ही शुरू हो सकेगा निर्माण
केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-यमुनोत्री राज्य राजमार्ग-57 को राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी घोषित करने के बाद अभी निर्माण शुरू होने में समय लगेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार से अभी इस राजमार्ग को केंद्र सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा। हस्तांतरित होने के बाद इस एनएचएआई को सौंपा जाएगा। उसके बाद इसका निर्माण शुरू हो सकेगा।

-----------
--। वाहनों का आवागमन हो चुका है कम
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे की बिगड़ चुकी हालत के चलते इस मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी कम हो चुकी है। इस मार्ग पर रोडवेज ने भी बसों की संख्या में 70 प्रतिशत तक कटौती कर दी। गिनी चुनी बसें की इस रूट पर संचालित की जा रहीं हैं। लोग निजी वाहनों से भी इस छोटे रास्ते से जाने की बजाय, मुजफ्फरनगर, मेरठ के रास्ते दिल्ली की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed