फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गांव अहमदपुर में पहुंचा संजीव का शव

गांव अहमदपुर में पहुंचा संजीव का शव

Sat, 04 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
गांव अहमदपुर में पहुंचा संजीव का शव
सहारनपुर। ऊंचाहार के नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन में बॉयलर फटने से हुए हादसे में झुलसे एनटीपीसी के एजीएम संजीव शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को शव उनके पैतृक गांव अहमदपुर में पहुंचा। गमगीन माहौल में संजीव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ऊंचाहार एनटीपीसी की छठी यूनिट में बॉयलर फटने से हुए हादसे में बृहस्पतिवार को यूनिट के एजीएम सहारनपुर में रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी संजीव शर्मा की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक छा गया। गांव के लोग एवं रिश्तेदार संजीव के घर पर एकत्रित होने शुरू हो गए। सुबह से ही लोग शव के आने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे संजीव के परिजन शुक्रवार को संजीव का शव लेकर गांव में पहुंचे। संजीव के शव को देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में देर शाम संजीव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव के एक बेटा और एक बेटी है जो जयपुर के एक इंस्टीट्यूट में बीटेक कर रहे हैं। पिता जयचंद शर्मा सेवानिवृत्त एडीओ हैं। बताया जाता है कि तीन भाइयों में से तीन साल पहले छोटे भाई अनुराग शर्मा की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed