{"_id":"59c9564a4f1c1bb0538b4672","slug":"201506367050-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में कबड्डी मुकाबले बेनिसन स्कूल ने ट्राफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में कबड्डी मुकाबले बेनिसन स्कूल ने ट्राफी जीती
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बाजपुर (उत्तराखंड) में हुए कबड्डी मुकाबले में बेनिसन स्कूल की टीम ने जीत हासिल कर स्कूल ही नहीं वरन पूरे सहारनपुर जनपद का नाम रोशन किया है।
खेल प्रशिक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कैप्टन निपुण पंवार, विवेक पंवार, मुकुल पंवार, कार्तिक पंवार, दुष्यंत पंवार, विक्रांत राणा, जिवेश पंवार, पारस राणा, आशीष चौधरी और वंश पंवार ने कबड्डी में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुलदीप कुमार ने बताया कि बेनिसन की टीम का पहला मैच बीएसएम स्कूल के साथ हुआ। जिसे बेनिसन की टीम ने 8-12 से जीत लिया। दूसरे मैच में आरटी पब्लिक स्कूल से कड़ा मुकाबला हुआ। जिसे उनके स्कूल की टीम ने 9-11 से जीत लिया। फाइनल मैच आर.आर. इंटरनेशनल स्कूल के साथ खेला गया। जिसमें भी टीम बेनिसन विजयी रही। सोमवार को ट्राफी जीतकर स्कूल पहुंचे खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रबंधक नदीम चौधरी और प्रधानाचार्य एन.डी. शर्मा ने टीम को सम्मानित करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से आगे भी होने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। इस मौके पर एकेडमी हेड श्रीकांत चौधरी, प्रभा बडोनी आदि मौजूद रहे।