{"_id":"59c16d4b4f1c1b29688b56fe","slug":"201505848651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
छुटमलपुर (सहारनपुर)। देहरादून मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
यह हादसा छुटमलपुर से पांच किलोमीटर दूर शेरपुर के पास हरिद्वार जिले के थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुआ। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी तीस वर्षीय राजेश बाइक से बिहारीगढ़ से अपने गांव लौट रहा था। रात साढे़ आठ बजे जैसे ही वह शेरपुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार तीन लोग वाहन को यहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर इक्टठा हुए लोगों ने बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भगवानपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भगवानपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई राजकुमार ने थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।