{"_id":"59b43c7e4f1c1bf77f8b5715","slug":"201504984190-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक व्यवस्था ही देश की उन्नति व स्मृद्धि का आधार : डा. नवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक व्यवस्था ही देश की उन्नति व स्मृद्धि का आधार : डा. नवाज
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि तालीम (शिक्षा) हासिल कर यहां के लोग देश-विदेश में देवबंद का नाम रोशन कर रहे हैं। सिद्दीकी ने मोहल्ला किला में जिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्थापित कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि देवबंद में जिया कोचिंग सेंटर में पीसीएस और एपीओ की तैयारी कराई जाएगी। तहसीलदार परमानंद झा ने कहा कि केंद्र की स्थापना से देवबंद क्षेत्र से नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। उर्दू एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डा. नवाज देवबंदी और पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि यहां की न्यायिक व्यवस्था ही देश की उन्नति व समृद्धि का आधार है। विधि क्षेत्र में कैरियर की संभावना तलाशने वाले युवाओं को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। सपा नेता राव कारी साजिद व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि पूर्ण एकाग्रता व निरंतर प्रयास के बल पर सरलता से सफलता हासिल की जा सकती है। अधिवक्ता चौधरी जानिसार, रिजवानउलहक, डा. असजद तुर्की, ब्रह्म सिंह पुंडीर, कुलदीप कुमार, मो. आकिल, मंसूर अनवर खां, अब्दुल हादी खां, सलीम कुरैशी आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता खालिद खां, ताहिर खां, अब्दुल कादिर खां, राहुल त्यागी आदि रहे।