फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसडीए ने अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त कराया

एसडीए ने अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त कराया

Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसडीए ने अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त कराया
एसडीए ने अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त कराया
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को न्यू पारसपुरम और न्यू भगवती कॉलोनी के पास अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में हुए निर्माण को ध्वस्त कराया। इससे पहले प्राधिकरण ने कॉलोनी में बनाई गई सड़क आदि को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया था, आरोप है कि नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि कॉलोनी में अशरफ, शराफत, नौशाद और मांगेराम त्यागी आदि ने प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही अवैध कॉलोनी में करीब 90 फुट लंबी सड़क पर मिट्टी आदि डालकर उसका निर्माण कराया था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27, 28(1) व 28(2) के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसके तहत प्राधिकरण में वाद विचाराधीन था। प्राधिकरण ने नोटिस देकर निर्माण कर्ताओं से सड़क को ध्वस्त करने को कहा था। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया था। मगर निर्माण कर्ताओं ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed