फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   31 को होगा स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम

31 को होगा स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम

Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
31 को होगा स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम
31 को होगा स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम
विज्ञापन

सहारनपुर।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 31 अगस्त को जनमंच सभागार में अमर उजाला के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा कार्यक्रम में मंडल के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नागरिक शामिल होंगे। इस मौके पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे।

सभागार में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नागरिक और तमाम संस्थाओं से जुड़े लोग भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान, जन कल्याणकारी योजनाओं की नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। कार्यक्रम में राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ खुले में शौच करने से होने वाले बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। मंडलायुक्त ने मंडल के तीनों जिलों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार से कार्यक्रम को लेकर आदेश पत्र प्राप्त हो चुका है। यह कार्यक्रम नागरिकों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। ताकि एक-एक व्यक्ति को स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed