{"_id":"59a073324f1c1b393a8b493b","slug":"201503687474-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथेनिया स्कूल की लापरवाही से संकट में बच्चों का भविष्य--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथेनिया स्कूल की लापरवाही से संकट में बच्चों का भविष्य--
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एथेनिया स्कूल की लापरवाही से कई बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। एथेनिया की मोहद्दीनपुर ब्रांच को एक अप्रैल से अंग्रेजी के माध्यम के लिए मान्यता मिली है। इससे पूर्व स्कूल में एडमिशन ले चुके बच्चों को टीसी पर शिक्षा विभाग काउंटर साइन नहीं करेगा। यह जानकारी एबीएसए पुवांरका ने पत्र लिखकर बीएसए को दी है। दूसरे स्कूलों में एडमिशन ले चुके बच्चों को टीसी पर काउंटर साइन ना होने की वजह से निकाले जाने की धमकी भी दी जा रही है।
एबीएसए पुवांरका प्रदीप कुमार ने बीएसए को लिखे पत्र में कहा कि एथेनिया हाईस्कूल मोहिद्दीनपुर विकासखंड पुवांरका को अंग्रेजी माध्यम के लिए कक्षा एक से आठ तक एक अप्रैल 2017 से मान्यता दी गई है। ऐसे में एक अप्रैल से पूर्व एडमिशन लेने वाले बच्चों की टीसी पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर करना संभव नहीं है। शिक्षा विभाग ने इन बच्चों की टीसी पर हस्ताक्षर करने से साफ इंकार कर दिया है। इसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही साफ दिख रही है। यह बच्चे दूसरे स्कूलों में एडमिशन ले चुके हैं। लेकिन टीसी पर काउंटर साइन नहीं होने की वजह दूसरे स्कूलों के प्रबंधन द्वारा बच्चों को निकाले जाने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत अभिभावक मंडलायुक्त से कर चुुके हैं। अभिभावकों ने सीधे तौर पर एथेनिया स्कूल प्रबंधन पर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पिछले दिनों एथेनिया स्कूल पर अभिभावकों ने हंगामा भी किया था। वहीं, एथेनिया स्कूल संचालक जवाहर दुआ का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 5-(3) के अनुसार टीसी पर बिना काउंटर साइन के बच्चों को एडमिशन दिया जा सकता है। जिस बच्चे को एक बार एडमिशन मिल गया है, उसे स्कूल प्रबंधन नहीं निकाल सकता है। वहीं बीएसए रामेन्द्र सिंह इस मामले में कुछ से बोलने से बचते रहे।