फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुखार से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत

बुखार से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बुखार से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र में बुखार के चलते अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की मौत हो गई। पिछले चार दिनों में बुखार के चलते अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उधर, बुखार से हो रही मौतों के बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुडाना निवासी रीना(28 वर्ष) पत्नी पिंटू को पिछले 10 दिन से बुखार आ रहा था। इसका उपचार गांव के ही निजी चिकित्सक से चल रहा था। शुक्रवार को परिजन उसे सीएचसी ले गए लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव भारीदीनदारपुर में समेद्दीन की पत्नी 45 वर्षीया को बुखार के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया था जहां उसकी बीती रात्रि मौत हो गई। उसे परिजनों ने उसे घर लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी और प्राथमिक विद्यालय मित्तरगढ़ में कार्यरत अध्यापिका संयोगिता (54) पत्नी धर्मपाल चौहान की स्वाइन फ्लू के लक्षणों के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, नानौता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी चिकित्सकों के यहां पर इन दिनों बुखार के चलते सैकड़ों की संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें रुकसाना, अनिता, चंपा, रामवती, मोहसिन, ओमपाल, महीपाल, वैभव, विपिन, फतीना, हुमेरा, फराज, आयुष, हर्ष आदि शामिल रहे। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार का कहना है कि गांवों में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed