{"_id":"598f592d4f1c1b51368b4b37","slug":"201502566701-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जतीय संघर्ष में झुलसे जिले में सद्भाव यात्रा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जतीय संघर्ष में झुलसे जिले में सद्भाव यात्रा कल से
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जातीय संघर्ष में झुलसे जिले में निकलेगी सद्भाव यात्रा
सहारनपुर। जातीय संघर्ष में झ़ुलसे जिले में कांग्रेस सद्भाव यात्रा निकालने जा रही है। इसकी शुरूआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से होगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी मुकेश चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष के पीछे कुछ नेताओं की सियासी साजिश रही।
शनिवार को मुकेश चौधरी ने बताया कि सहारनपुर हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता का अग्रदूत रहा है। वर्ष 1947 में जब पूरा देश हिंदू और मुस्लिम दंगे की आग में झुलस रहा था। सहारनपुर उस समय भी शांत था। मगर पिछले कुछ वर्षों से सहारनपुर में साजिशन सांप्रदायिक दंगे और जातीय संघर्ष कराया जा रहा है। इससे विश्वास की डोर कमजोर हुई है। सभी जाति और मजहब के लोगों के बीच सद्भाव और भाईचारा कायम करने के लिए सद्भाव यात्रा निकाली जाएगी जो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन देवबंद के गांव बिलासपुर से शुरू होगी।
यात्रा जनपद की सभी विधानसभाओं के गांवों से होकर निकलेगी। उन्होंने सभी जाति और धर्म के लोगों से यात्रा के साथ जुड़ने की अपील की। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जब्बार, गन्ना परिषद चेयरमैन अजय, विशाल, राजकुमार, परीक्षित वर्मा, मनीष, राकेश, अरुण, संदीप, अताउर्रहमान, लियाकत आदि मौजूद रहे।