फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2000 notes increased in the market

Saharanpur News: बाजार में बढ़ी 2000 के नोट की आवक

Tue, 23 May 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
2000 notes increased in the market
कुछ बैंकों में मांगा जा रहा आईडी प्रुफ
विज्ञापन




सरसावा/नकुड़/छुटमलपुर/गंगोह/बेहट। सरसावा और नकुड़ में बैंककर्मियों द्वारा 2000 का नोट जमा करते वक्त आईडी प्रुफ मांगा जा रहा है। उधर, बाजार में 2000 का नोट पहले से ज्यादा चलन में आ गया है। दुकानदारों की परेशानी है कि लोग पचास या 100 रुपये के सामान की खरीदारी के लिए भी 2000 का नोट दे रहे हैं।

सरसावा निवासी कारोबारी सरदार अवतार सिंह ने बताया कि उनके बैंक खाते में 2000 का नोट जमा कराने के लिए आईडी प्रूफ मांगा गया है। सरसावा होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि बाजार में अचानक से 2000 के नोट की आवक बढ़ गई है। नकुड़ के जैन चौक निवासी कपड़ा व्यापारी पीयूष जैन ने बताया कि मंगलवार को वह एसबीआई की कृषि शाखा में 2000 के कुछ नोट जमा कराने गए थे। वहां बैंक कर्मचारी ने उनसे पैनकार्ड, आधार कार्ड की फोटो काॅपी मांगी तथा साथ ही एक फार्म भी भरवाया गया।
विज्ञापन

छुटमलपुर में यूबीआई प्रबंधक अंशुल अग्रवाल ने बताया कि नोट जमा करने वालों की तादाद पहले से ज्यादा रही। पीएनबी फतेहपुर के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि नोट बदलने वालों की संख्या कम रही। गंगोह में पीएनबी शाखा प्रबंधक आलोक सिंह एवं केनरा बैंक की गंगोह शाखा प्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि पहले दिन कुछ लोग ही नोट बदलवाने के लिए आए हैं। हालांकि लोग अपने अकाउंट में जमा करने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट के एसबीआई की शाखा के प्रबंधक सुजैन रिया थॉमस ने बताया, कि नोट बदलने के लिए आने वालों की संख्या बहुत कम है।हार्डवेयर व्यापारी सुनील गिरधर ने बताया कि ग्राहक ज्यादातर 2000 का नोट लेकर आ रहे हैं। 50-100 रुपये का सामान लेकर जाने वाले ग्राहक भी दो हजार का नोट थमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed