{"_id":"64f38418f77f89e4560f4947","slug":"200-contract-workers-of-electricity-corporation-are-on-work-boycott-regarding-reinstatement-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8721-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बहाली को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे विद्युत निगम के 200 संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बहाली को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे विद्युत निगम के 200 संविदाकर्मी
विज्ञापन
सहारनपुर। कर्मचारियों की बहाली को लेकर विद्युत निगम के संविदाकर्मी पिछले चार दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं। शनिवार को करीब 200 संविदाकर्मी धरने पर बैठे। उन्होंने रविवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के संविदाकर्मी घंटाघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए। इनमें विद्युत निगम के लाइनमैन और सब स्टेशन ऑपरेटर शामिल रहे। संघ के जिलाध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि चार दिन बीत गए, लेकिन कोई अधिकारी संविदाकर्मियों के बीच नहीं पहुंचा, जिससे उनमें खासा रोष है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता बिजलीघरों पर जाकर संविदाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संविदाकर्मियों की बहाली नहीं हुई तो वह रविवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम की होगी। कार्य बहिष्कार में रामभूल सैनी, अनिल कुमार धीमान, मो. हसन, नितिन सैनी, रजनीश, प्रवीण, अवधेश, अजय, मुकेश आदि मौजूद रहे।