फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 thousand eligible families found in the survey of Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में मिले 20 हजार पात्र परिवार

Sun, 13 Oct 2019 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
20 thousand eligible families found in the survey of Pradhan Mantri Awas Yojana
सहारनपुर। जनगणना 2011 से अलग प्रधानमंत्री आवास योजना देहात के लिए शासन के निर्देश पर सर्वे कराया गया है, जिसमें जनपद में 20 हजार परिवार पात्रता की श्रेणी में पाए गए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग ने इन परिवारों का डाटा आवास प्लस एप अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद के विकासखंड सढौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नानौता, देवबंद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना देेहात के लिए सर्वे कराया गया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग ने सर्वे कर पात्रों का डाटा एकत्र किया गया। विभाग के मुताबिक 20 हजार 180 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना देहात के लिए पात्र पाए गए हैं, जिनके सभी दस्तावेज जमा कराकर आवास प्लस एप पर डाटा अपलोड किया गया है। विभाग को अब शासन के निर्देशों का इंतजार है, जिसके बाद इन पात्रों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द मिलेगा लाभ: परियोजना निदेशक
सहारनपुर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार का कहना है कि इससे पूर्व जनगणना 2011 के तहत हुए सर्वे में कुल 269 परिवार पात्र पाए गए थे, जिनमें से 251 परिवारों को मार्च 2019 तक योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। शासन के निर्देश पर जनगणना 2011 से अलग कराए सर्वे में 20 हजार 180 परिवार पात्र पाए गए हैं, जिनका डाटा आवास प्लस एप अपलोड कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार इन परिवारों को जल्द योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed