फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 percent trains are not operating

20 प्रतिशत ट्रेनों का नहीं हो रहा संचालन

Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 percent trains are not operating
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर लगी अभ्यार्थी की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
20 प्रतिशत ट्रेनों का नहीं हो रहा संचालन
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेशभर में लॉकडाउन समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी भी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह नहीं हो पाया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 20 प्रतिशत ट्रेनें अब भी नहीं चल सकी हैं। इस कारण कई रूटों पर यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
सहारनपुर से होकर गुजरने वाली अप और डाउन करीब 160 ट्रेनों का संचालन कोरोना काल से पहले होता था। लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। बाद में अनलॉक के दौरान भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन ट्रेनें पूरी तरह संचालित नहीं हो पाई हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि 115 यानी 80 फीसदी ट्रेनों का ही संचालन हो पा रहा है, जबकि 40 से ज्यादा यानी 20 फीसदी ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ है। हालांकि असलियत यह है कि पूर्व में जितनी पैसेंजर ट्रेनें सहारनपुर से होकर चलती थीं, उनमें से बड़ी संख्या में अभी तक संचालित नहीं हो रही हैं। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि विभाग की तरफ से ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों की पीड़ा
राघवपुरम निवासी सौरभ अग्रवाल का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पूरी तरह नहीं होने से बहुत दिक्कत हो रही है। रक्षा बंधन पर नई दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं मिलने की वजह से टैक्सी लेकर जाना पड़ा। शोरित शर्मा निवासी पटेलनगर और शिवकुमार शर्मा निवासी लेबर कालोनी का भी कहना है कि ट्रेनों का संचालन पूरी तरह नहीं होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें नहीं चलने से दिक्कत
सहारनपुर - नई दिल्ली पैसेंजर
सहारनपुर - शामली - पुरानी दिल्ली पैसेंजर
जनता एक्सप्रेस - वाया शामली से पुरानी दिल्ली
हरिद्वार से पुरानी दिल्ली वाया शामली पैसेंजर
हरिद्वार से दिल्ली वाया मेरठ
कालका से पुरानी दिल्ली पैसेंजर वाया मेरठ
सहारनपुर से देहरादून पैसेंजर
अंबाला से हजरत निजामुद्दीन
अंबाला से मेरठ सिटी पैसेंजर
सहारनपुर से पुरानी दिल्ली वाया शामली
देहरादून बांद्रा को वाया टपरी कर दिया गया,
जम्मू तवी - स्यालदाह हमसफर एक्सप्रेस
पंजाब के किसान आंदोलन का प्रभाव जारी
सहारनपुर। बीते तीन दिन से जालंधर के निकट किसानों द्वारा रेल ट्रैक पर कब्जा कर आंदोलन किया जा रहा है। इसकी वजह से ट्रेनों का संचालन मंगलवार को भी बाधित रहा। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली छह से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं तो कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया। निरस्त ट्रेनों में अधिकांश वे हैं, जो लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और जम्मू तवी जाती हैं। इनमें हरिद्वार - अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली जालंधर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस, जम्मूतवी - काठगोदाम एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू तवी हावड़ा एक्सप्रेस, मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से निकाला जा रहा है। कई ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो बीच रास्ते से वापस हुई हैं। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन पहले की तरह हो रहा है, लेकिन जालंधर, अमृतसर और जम्मू तवी रूट की ट्रेनों का संचालन बाधित है।

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed