{"_id":"67c2051f055ecfbd0109241a","slug":"20-clusters-will-be-developed-for-farming-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-143678-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खेती के लिए विकसित किए जाएंगे 20 कलस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खेती के लिए विकसित किए जाएंगे 20 कलस्टर
Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की जिला कार्यक्रम समिति की बैठक जनपद में 20 कलस्टर विकसित करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक कलस्टर 50 हेक्टेयर का होगा उसमें 125 किसानों को शामिल किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्राकृतिक खेती के जनपद में 20 कलस्टर विकसित करने की कार्य योजना पास की गई। इन पर 2.79 करोड़ रुपये की लागत आएगी और दो वर्ष में पूरे किए जाएंगे। यह योजना सढौली कदीम, नागल और पुंवारका विकासखंड में संचालित की जाएगी। नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत किसानों को गो आधारित खेती करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनके उत्पादों का सर्टिफिकेशन कराने के साथ ही मार्केटिंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
इस योजना में उन्हीं किसानों का चयन किया जाएगा जिनके पास देसी गाय होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इसमें कृषि विज्ञान केंद्र की मुख्य भूमिका होगी। केवीके में इसका एक सफल मॉडल विकसित किया जाएगा। इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी कपिल मावी, डीसी एनआरएलएम इंद्र कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मदनपाल, मंडी सचिव सुमन भारती, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद