फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 Ayushman Arogya Mandirs under scrutiny; government-ordered probe initiated.

Saharanpur News: जांच के दायरे में 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासन से बैठी जांच

Thu, 09 Jul 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
20 Ayushman Arogya Mandirs under scrutiny; government-ordered probe initiated.
सहारनपुर। महानगर में घर के नजदीक बेहतर उपचार के उद्देश्य से 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र) खोले गए हैं। आरोप है कि 20 केंद्र ऐसे हैं, जो मानक के विपरीत संचालित किए जा रहे। इनकी शासन में शिकायत हुई। शासन ने एडी हेल्थ को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट तलब की। वहीं, पत्र मिलने के बाद एडी हेल्थ ने मानकों की जांच के लिए पांच अधिकारियों की गठित कर दी है।
विज्ञापन

महानगर में करीब दो साल पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र) खोले गए थे। इनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भवनों को किराए पर लिया था। 17 अक्तूबर 2025 को प्रशांत वर्मा नाम के व्यक्ति ने शासन में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बिना मानकों के संचालित होने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 20 केंद्र मानक के विपरीत हैं। इस मामले का शासन ने संज्ञान लिया है। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर मिशन निदेशक ने एडी हेल्थ को पत्र लिखकर जांच कराकर रिपोर्ट तलब की है। एडी हेल्थ ने पांच अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी है, जिसमें मुजफ्फरनगर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रणजीत कुमार, एनएचएम के कम्यूनिटी प्रोसेस शमशीर आलम, रजतवीर सिंह जैमवाल और मुजफ्फरनगर से अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर प्रवीण पाल शामिल हैं। गठित टीम संबंधित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण भवनों के मानकों की जांच करेंगी।
विज्ञापन

------

-- यहां संचालित है आयुष्मान आरोग्य मंदिर



संजय कॉलोनी, मदनपुरी, आजाद कॉलोनी, मोज्जम कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, पुल खुमरान, मोहल्ला छिपीयान, शाकंभरी विहार, एकता कॉलोनी, खुंगर कॉलोनी, नदीम कॉलोनी, कमेला कॉलोनी, दुर्गा विहार, गलीरा रोड, अशोक विहार, चंद्रनगर, ब्रिजेश नगर और न्यू पटेल नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

-- यह है मानक



15 से 20 हजार जनसंख्या के तहत मलिन बस्तियों में या उनके करीब हो।

कम से कम चार कमरे, जिनका न्यूनतम क्षेत्रफल 1100 वर्ग फुट।

न्यूनतम 25 से 30 अंश दीवार एवं सर्कुलेशन का होता है। इस प्रकार भवन का क्षेत्रफल लगभग 1400 वर्ग फुट हो।

दो से तीन किलोमीटर की दूरी के अंदर नहीं होना चाहिए।

मरीजों के लिए एंबुलेंस आदि वाहनों के आने-जाने का पर्याप्त रास्ता होना चाहिए।

आवश्यकतानुसार रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का पंजीकरण होना चाहिए।
------
गठित टीम भवनों के निर्धारित मानकों का सत्यापन करेगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे। उनके आधार पर कार्रवाई होगी।



डॉ. कुमुद, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed