{"_id":"5f625f548ebc3e7b5f72a8eb","slug":"2-policemen-suspend-saharanpur-news-mrt5016771151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने उपनिरीक्षक और दो सिपाही किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने उपनिरीक्षक और दो सिपाही किए निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। अवैध खनन के वाहनों को निकालने के मामले में एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इन तीनों पर चिलकाना थाने पर तैनात रहते समय अवैध खनन करके लाई जा रही खनिज सामग्री से लदे वाहनों को निकालने का आरोप था। डीआईजी ने इसकी जांच कराई, जिसके बाद निलंबित करने का आदेश किया गया।
उपनिरीक्षक अमित शर्मा और सिपाही देवेंद्र व दीपक जनवरी से जुलाई माह के बीच चिलकाना थाने पर तैनात थे। उपनिरीक्षक अमित शर्मा थानाध्यक्ष थे, जबकि सिपाही देवेंद्र और दीपक उनके साथ तैनात थे। अवैध खनन के वाहनों को निकलवाने में संदिग्ध भूमिका के चलते दोनों सिपाहियों को जुलाई माह में पुलिस लाइन भेज दिया गया था, जबकि उपनिरीक्षक अमित शर्मा को सरसावा थानाध्यक्ष बना दिया गया था। उधर, खनिज सामग्री के वाहनों को निकालने के आरोपों की जांच चलती रही, जो अब पूरी हो गई है। इसी के चलते डीआईजी ने उपनिरीक्षक अमित शर्मा, सिपाही देवेंद्र और दीपक को निलंबित करने का आदेश दिया है। सूत्रों की मानें तो, भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत इस मामले में भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकती है और पुख्ता साक्ष्यों के साथ कार्रवाई हुुई तो गिरफ्तारी भी हो सकती है।
वर्जन ----
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि अवैध खनन और अवैध रूप से खनिज सामग्री के परिवहन में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिलकाना थाने पर तैनात रहे तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की जांच कराई गई है, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।