फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2.66 crores lying in discount account in sugarcane societies

गन्ना समितियों में बट्टा खाते में पडे़ 2.66 करोड़ रुपये

Wed, 12 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
2.66 crores lying in discount account in sugarcane societies
- मंडल के 4575 किसानों के 2.66 करोड़ रुपये अनपेड (अभुगतानित)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वर्षों से गन्ना विकास समितियों में अभुगतानित(बट्टा खाते) पड़े गन्ना मूल्य को लेकर गन्ना विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। किसान वर्ष 2020-21 तक का अनपेड गन्ना मूल्य सहकारी समितियों से प्राप्त कर सकते हैं। मंडल के 4575 किसानों के गन्ना मूल्य के 2.66 करोड़ रुपये अभुगतानित हैं।

उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि पूर्व में कुछ ऐसे भी गन्ना किसानों ने मिल में गन्ना सप्लाई किया है, जिनके बैंक खाता संख्या सहकारी गन्ना विकास समिति में दर्ज नहीं है। ऐसे किसानों का मिल से तो गन्ना मूल्य भुगतान सहकारी गन्ना विकास समितियों के खाते में आ गया, लेकिन समिति उनको संबंधित किसान के खाते में नहीं भेज सकी है। ऐसा गन्ना मूल्य किसी मृतक किसान का भी हो सकता है। इस धनराशि को प्राप्त करने के लिए कोई विधिक वारिस सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर संबंधित किसान या उनके वारिस द्वारा आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, गन्ना आपूर्ति प्रमाणपत्र, वारिस प्रमाणपत्र के साथ गन्ना समिति से संपर्क कर अनपेड गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त नहीं करते तो गन्ना समिति इस अनपेड धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में कर लेेगी। इसके बाद किसी का दावा स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

----------
-- अभुगतानित गन्ना मूल्य की स्थिति --
जनपद किसान अभुगतानित धनराशि
सहारनपुर 1077 77.31 लाख रुपये
मुजफ्फरनगर 1074 111.85 लाख रुपये
शामली 2424 77.71 लाख रुपये
----------
नोट: उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed